हिन्दी, हिन्दी साहित्य एवं विश्वस्तरीय काव्य-यात्राओं के लिए विभिन्न राजकीय तथा सार्वजनिक संस्थानों द्बारा लगभग 30 पुरुस्कारों के अलावा सुविख्यात वागेश्वरी सम्मान और टेपा पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी हास्य कवि, फ़िल्म गीतकार, कथाकार, अभिनेता व STAR ONE के दी ग्रेट इण्डियन लाफ़्टर चैम्पियन और SONY TV के कॉमेडी का बादशाह फेम हास्य कलाकार अलबेला खत्री ।
अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित, HMV, MAGNASOUND, GUNJAN, SANGEET, RACHNAKAAR इत्यादि अनेक कम्पनियों से 16 ऑडियो,वीडियो अल्बम रिलीज़ तथा पिछले 28 वर्षों में सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण अमेरिका , कनाडा, वेस्ट इंडीज़ व सिंगापोर समेत अनेक देशों में लगभग 5400 प्रस्तुतियां।
सर्वाधिक 330 प्रस्तुतियां गुजरात के अहमदाबाद शहर में
ब्लोगिंग, फेस बुक आदि के माध्यम से इन्टरनेट पर हिन्दी व हिन्दी साहित्य को और समृध्द व लोकप्रिय बनाने का प्रयास । वर्तमान में हास्य-व्यंग्य से भरपूर भजन एल्बम " हे हनुमान बचालो....." के निर्माण उपरांत अब एक फ़ीचर फ़िल्म और एक मेगा शो के लिए कलाकार व संसाधन जुटाने में व्यस्तता के अलावा स्वामी विवेकानंद पर काव्य-संकलन का सृजन