Sunday, January 31, 2010

स्वर्ग सा सुरम्य है हमारा गुजरात




भक्ति भावना से उजियारा गुजरात

साहित्य सुधा की रसधारा गुजरात


कला संस्कृति का रखवारा गुजरात

शौर्य और वीरता का नारा गुजरात


सौन्दर्य का शीतल फ़ौव्वारा गुजरात

वसुधा की शान का सितारा गुजरात


दुनिया में सबसे है न्यारा गुजरात

स्वर्ग सा सुरम्य है हमारा गुजरात


हमारा गुजरात हमारा गुजरात हमारा गुजरात हमारा गुजरात


- अलबेला खत्री